Breaking News

प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल — बेटे ने पिता समेत 3 परिजनों की बेरहमी से हत्या, शव कुएं में फेंके

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मृतकों में पिता, बेटी और भांजी हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी युवक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है. थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मुकेश है. मुकेश ने अपने पिता, 21 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भांजी को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या कर दी. फिर तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था. तीन दिन के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया गया. दो जनवरी से तीनों लापता थे. परिजनों ने थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस खोजबीन में जुटी थी. इसी बीच सोमवार को कुएं में इनके शव पड़े होने की सूचना मिली.

सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की एक टीम मुकेश की तलाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में ये पता चला है कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार था. पिता के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़े करता रहता था.

3 दिन पहले छोटे भाई की जान लेने की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने से तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की भी जान लेने की कोशिश की थी. उस हमले के बाद से ही घर में पारिवारिक कलह मची हुई थी. बीते शुक्रवार रात जब पिता, बहन और भांजी अचानक गायब हुए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *