Breaking News

फतेहपुर में रॉयल एनफील्ड का नया ठिकाना शुरू, आधुनिक सर्विसिंग सुविधा से ग्राहकों को मिलेगी राहत

फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित स्टेट बैंक के पास रॉयल एनफील्ड बुलेट एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। एजेंसी के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह एवं आदित्य प्रताप सिंह ने अपने माता-पिता कमला देवी एवं विजेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य अतिथि बनाया। माता-पिता ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।

नई एजेंसी के शुरू होने से दक्षिण क्षेत्र के लोगों को अब रॉयल एनफील्ड बुलेट की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एजेंसी में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों के साथ वाहनों की सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कुशल कारीगरों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सर्विस देने की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह, अभय प्रताप सिंह, भानु सिंह, रजत सिंह, ऋषभ सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने एजेंसी के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

थरियांव में श्रद्धा के साथ हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव के जयकारों से गूंजा आयोजन स्थल; रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आराधना, लोककल्याण एवं क्षेत्र की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *