Breaking News

मिलेट्स की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, स्वास्थ्य लाभ के लिए श्री अन्न अपनाने पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत सोमवार को विकासखंड तेलियानी के गोपाल नगर, नउवाबाग में कृषि विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता रहे। आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

गोष्ठी में किसानों को श्री अन्न यानी मिलेट्स की खेती और इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। कम पानी और अपेक्षाकृत कम लागत में इन फसलों की खेती की जा सकती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

किसानों को मिलेट्स की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, उत्पादन तकनीक और इससे तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों से बदलते कृषि परिवेश में श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

गोष्ठी में प्रगतिशील किसान रामसिंह पटेल के कृषि अनुभवों की भी चर्चा की गई। प्याज की उन्नत खेती में बेहतर उत्पादन हासिल करने वाले रामसिंह पटेल ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने की अपील की।

जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कहा कि जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को इसके बाजार और उपयोग की संभावनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, कृषि विभाग से वीरेंद्र तथा क्षेत्रीय किसान बड़ी प्रसाद कुशवाहा, हाजीपुरगंग प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 30 कुंटल दूषित मिठाई नष्ट; फैक्टरी सील

फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *