Breaking News

फतेहपुर के विकास और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प

फतेहपुर। जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकासखंड हथगाम में श्रेष्ठ फाउंडेशन के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक देव कुमार दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरनाथ चौरसिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में हथगाम नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव (मुन्ना बाबूजी), मंडल अध्यक्ष गणेशी साहू और भाजपा नेता अनिल शुक्ला शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवशरण बंधु ने किया।

विचार गोष्ठी में प्राचार्य रमेश यादव, राजकीय शिक्षक प्रमोद द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र गुप्ता, मोटिवेशनल स्पीकर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी जनपद के विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। युवाओं को बेहतर शिक्षा और सकारात्मक दिशा प्रदान कर समाज तथा क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही फतेहपुर की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक पहचान को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में पवन यादव, सुघर यादव, जयचंद यादव, अंकित यादव, राजू फतेहपुरी, उपाध्यक्ष श्रीकांत साहू, महामंत्री वसीक सनम, हिमांशु यादव और महेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पत्रकारिता जगत से राकेश साहू, विनय कुमार, गुलाब सिंह यादव, प्रभाकर पांडेय और शहंशाह आबदी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के संयोजक एवं श्रेष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकारों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और फतेहपुर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

मुत्तौर चोरी कांड को लेकर एक्शन में फतेहपुर पुलिस, एसपी ने टीम गठित कर तेज की जांच

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में हुई चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *