कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. ठगी की इस कहानी में एक प्रेमी ने अपने आप को आईएएस में सेलेक्ट होने की बात कहकर अपनी ही प्रेमिका से 71 लाख रुपये ठग लिए. प्रेमी ने प्रेमिका को झांसा दिया कि आईएएस अधिकारी बनने के बाद वह उससे शादी कर लेगा. इतना ही नहीं, प्रेमिका के साथ की गई इस बड़ी धोखाधड़ी में आरोपी प्रेमी ने उसे अपना जॉइनिंग लेटर, वेबसाइट की मेल आईडी से व्हाट्सएप करके भेजा और उसे विश्वास दिलाया.
युवती के प्रेम का फायदा उठाकर युवक ने उससे आईएएस में सेलेक्ट होने के बाद तरह-तरह के काम, कार्ड, इंटरव्यू आदि के नाम पर उसकी जमा पूंजी लूट ली. लेकिन काफी समय बाद जब युवती को उसके साथ हुई जालसाजी का एहसास हुआ, तो उसने अपने स्थानीय कल्याणपुर थाने में मामले की शिकायत की. फिलहाल पूरे मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार का कहना है कि युवती की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
News Wani
