Breaking News

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत फूलबेहड़ क्षेत्र में चौपालों का आयोजन

 

 

फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी), 23 जनवरी 2026 न्याय पंचायत फूलबेहड़ ब्लॉक फूलबेहड़ एवं न्याय पंचायत सरवा में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 140 विधानसभा श्रीनगर के कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य ने किया। चौपाल को संबोधित करते हुए रामपाल शाक्य ने मनरेगा मजदूरों और ग्रामीण जनता को योजना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है। उनके अनुसार, यदि इस योजना को कमजोर किया गया तो मजदूर वर्ग की आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने पूर्व सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी और मजदूरी में नियमित बढ़ोतरी होती थी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता था। इस अवसर पर लतीफ आजम अंसारी (पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल) ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में नई दिशा में निर्णय लेने का मन बना रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मोहम्मद इरशाद, साबिर अली, अब्दुल कबीर, मोहम्मद अयूब, अनीस वॉकर, जैनुल, नजर अली, इजाज, सोहेल, शमशाद, अकील, शादाब सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

​भू-माफियाओं की ‘गिद्ध’ नजरों में रामलीला मैदान

  प्रशासन की चुप्पी से गहराया आक्रोश ​नगर पंचायत की मिलीभगत की आशंका 15 हजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *