Breaking News

प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

 

  • 40 हजार बोतल कफ सिरप व साढ़े चार लाख नकद बरामद

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिहार तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नकदी, परिवहन में प्रयुक्त आयशर कंटेनर एवं एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई जनपद में सराहनीय कार्य के रूप में देखी जा रही है। घटना दिनांक 22/23 जनवरी 2026 की रात्रि की है, जब एसओजी एवं सर्विलांस टीम तथा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा भरथना चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि गौरापुरा क्षेत्र में एक आयशर कंटेनर खड़ा है, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ लोड है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कंटेनर के पास खड़ी बिहार नंबर की ग्रैंड विटारा कार से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि कंटेनर में लोड कफ सिरप उन्हीं का है, जिसे बिहार ले जाया जाना था, जहां यह प्रतिबंधित है। अभियुक्तों ने बताया कि कंटेनर चालक द्वारा रास्ते से कंटेनर को वापस लाकर गौरापुरा में खड़ा कर दिया गया था। इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर, इटावा की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 40,000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप एवं अभियुक्तों के कब्जे से 4,35,000 रुपये नकद बरामद किए गए। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद आयशर कंटेनर एवं ग्रैंड विटारा कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास कुमार पुत्र उमा शंकर निवासी ग्राम व पोस्ट बेलामेघ थाना उजियारपुर जनपद समस्तीपुर, सोनू कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट रामपुर बघेल थाना सधेई बुजुर्ग जनपद वैशाली एवं अरुण राय पुत्र चंद्रदेव राय निवासी ग्राम सलेमपुर पोस्ट रामपुर बघेल थाना सधेई बुजुर्ग जनपद वैशाली, सभी निवासी बिहार शामिल हैं। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अमित मिश्रा, उप निरीक्षक भारत सिंह, उप निरीक्षक सौरभ सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इटावा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इटावा, 5 अगस्त। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *