Breaking News

केवडिया में सजा 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारों को मिलेगा सम्मान

केवडिया, गुजरात। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन इस बार गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया जा रहा है। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन के बजाय गुजरात में आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगी।

अभिनेता कार्तिक आर्यन समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा किया। फिल्म चंदू चैंपियन में अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। यह उनके करियर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है।

कई फिल्मी सितारों को मिलेगा सम्मान

इस वर्ष अभिनेता ममूटी को ब्रह्मयुगम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। वहीं यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा जाएगा। श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

अभिनेता और निर्देशक रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गुजरात पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसका हिस्सा बनकर वह आभारी हैं। रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वडोदरा पहुंचे।

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अनंत नाग ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह KGF के दोनों भागों में भी नजर आए थे।

समारोह का खास आयोजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इससे पहले फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे।

समारोह के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास करीब 1,000 लोगों की क्षमता वाला विशेष एयर-कंडीशंड डोम तैयार किया गया है। कार्यक्रम के बाद नर्मदा नदी के किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर विशेष लेजर एवं लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा।

मेहमानों के लिए गुजरात के पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। मेन्यू में ढोकला, पात्रा, उंधियू और कढ़ी-खिचड़ी जैसे व्यंजन शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

IIFA 2027 का मंच अबू धाबी में सजेगा, सलमान-करीना समेत कई बड़े सितारे होंगे शामिल

अबू धाबी एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े सितारों की मेजबानी करने के लिए तैयार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *