ब्यूरो संजीव शर्मा
इटावा। बसरेहर पुलिस द्वारा मात्र 03 घंटे में दुष्कर्म का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार। आपको बताते चलें नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को इटावा पुलिस ने मात्र 03 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा की गई। थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादी द्वारा थाना बसरेहर पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर मोहल्ले में खेल रही थी, तभी पड़ोस के युवक प्रशांत पुत्र रमेश चंद्र उर्फ लल्ला द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना के आधार पर थाना बसरेहर पर तत्काल मु0अ0सं0 02/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में दिनांक 10.01.2026 को थाना बसरेहर पुलिस भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त भागने की फिराक में अकबरपुर कट की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कल्ला बाग से अकबरपुर रोड पर ग्राम लालपुरा जाने वाली चकरोड पर अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बसरेहर पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता प्रशांत पुत्र रमेश चंद्र, निवासी किल्ली रोड, कस्बा बसरेहर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा, उम्र लगभग 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 02/2026 धारा 65(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 109 (पु0मु0) बीएनएस, थाना बसरेहर, जनपद इटावा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष बसरेहर मय पुलिस टीम।
News Wani
