Breaking News

मिट्टी की खुदाई करते टीला ढहा, किशोरी की मौत

– हादसे में चार अन्य लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
– घर की लिपाई पुताई के लिए खोदी जा रही थी मिट्टी
– घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
बिंदकी, फतेहपुर। घर की लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी के ऊंचे टीले पर नीचे से खुदाई कर रही किशोरियों व महिलाओं सहित कुल पांच लोग मिट्टी में दब गए। लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई जबकि घायल चार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खजुहा कस्बे के समीप चांदनी 13 वर्ष पुत्री मनोज शाह, मुस्कान 16 वर्ष पुत्री मनोज शाह, गुड़िया देवी 35 वर्ष पत्नी सुरेंद्र पाल, शिवानी 15 वर्ष पुत्री सुरेंद्र पाल, मोना 19 वर्ष पुत्री रोहन पाल घर की पुताई के लिए मिट्टी के टीले में मिट्टी खुदाई का काम कर रही थी। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। जिसमें सभी सभी लोग मिट्टी में दब गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चांदनी 13 वर्ष पुत्री मनोज शाह की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी चार घायलों मुस्कान, शिवानी, गुड़िया व मोना को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *