Breaking News

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चकरनगर क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा । मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चकरनगर क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक जनपद इटावा, दिनांक 24.01.2026, मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना चकरनगर पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत पंपलेट वितरित किए गए, इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा एवं एंबुलेंस 102 व 108, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एलपीजी गैस रिसाव हेल्पलाइन 1906 एवं उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन 1915 के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही इन नंबरों के उपयोग की आवश्यकता और महत्व को विस्तार से समझाया गया। महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं, छात्राएं एवं परिवारजन इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है, साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, सुरक्षित रहने, स्वस्थ रहने तथा प्राप्त जानकारी को परिवारजनों एवं परिचितों के साथ साझा करने की अपील की गई।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *