Breaking News

लुधियाना में इंस्टाग्राम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 10 हजार लड़कियों से जुड़ाव का दावा, बेडरूम वीडियो-अश्लील फोटो पोस्ट

पंजाब में अब देह व्यापार भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए होने लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पेज क्रिएट करके उसे महिलाओं और लड़कियों की अश्लील रील पोस्ट करके ग्राहकों को इनवाइट किया जा रहा है। सबसे अहम बात ये है कि हर रील के साथ बाकायदा उनका रेट भी लिखा गया है। यह रेट 2000 से 5000 रुपए तक बताया गया है। यही नहीं पेज की प्रोफाइल के साथ-साथ पोस्ट पर लोकेशन भी लिखी गई है।

इसमें दावा किया गया है कि लुधियाना की 10 हजार लड़कियां इससे जुड़ी हैं। इसमें अड्‌डे का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें बाकायदा बाहर रोड भी दिखाई गई है, ताकि ग्राहक वहां तक पहुंच सके। वीडियो में बेड रूम भी दिखाया गया है। यह पेज मार्च 2025 से चल रहा है। मगर, हैरानी की बात ये है कि अभी तक लुधियाना पुलिस को इस बारे में पता तक नहीं है।

इंस्टा अकाउंट पर डाली युवतियों के PHOTOS…

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चल रहे देह व्यापार के धंधे में बेडरूम के अंदर की रील बनाकर डाली जा रही है।
सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चल रहे देह व्यापार के धंधे में बेडरूम के अंदर की रील बनाकर डाली जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई रील्स।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई रील्स।

सोशल मीडिया पर ऐसे चल रहा देह व्यापार का खेल…

  • सिमरन लुबानी के नाम से बना है इंस्टाग्राम पेज : इंस्टाग्राम पर एक पेज सिमरन लुबानी के नाम से बना है। इस पर पंजाबण दुगरी चौक कोठा लोकेशन लिखी है। लड़कियों और महिलाओं के वीडियो के साथ साथ घर के अंदर बैडरूम और अन्य सुविधाओं का वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें एक युवक बालकनी में खड़ा दिखाई दे रहा है, जो बाहर रोड और बेडरूम की वीडियो बना रहा है। बेडरूम में एक लड़की बेड पर लेटी है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
  • NRI भाभी से लेकर कई लड़कियों के वीडियो किए अपलोड: इस पेज की आईडी बनाने वाले ने अलग-अलग लड़कियों की अश्लील रीलें बनाकर अपलोड की हुई हैं। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए NRI भाभी के नाम से भी रील पोस्ट की गई है। कुछ रीलों पर जो टैक्ट लिखा है, उसकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है। हर रील पर दुगरी चौक आने को कहा जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
  • जेब में डालकर आएं 2000 से 5000 रुपए तक : पेज पर पोस्ट की गई रील्स में अलग-अलग महिलाओं और लड़कियों की रील पर रेट भी लिखा गया है। रील पर कहा गया है कि जेब में 2000 से 5000 रुपए लेकर दुगरी चौक में आएं। कुछ रील्स पर लिखा है कि ये चंडीगढ़ नहीं है बल्कि लुधियाना का दुगरी एरिया है।

अब जानिए कैसे ग्राहकों से करते है संपर्क…

  • मैसेज या टेलिग्राम के जरिए कांटेक्ट : पेज और आईडी को खंगाला तो तो पता चला कि ​​ग्राहकों को बुकिंग के लिए इंस्टाग्राम पर मैसेज करने को कहा जा रहा है। इसके अलावा प्रोफाइल में एक टेलीग्राम आईडी दी गई है, जो कि एक टेलीग्राम चैनल का लिंक है। इस पर क्लिक करने पर वायरल वीडियो वाला चैनल खुल रहा है, जिसमें 30 हजार वीडियो और 22 हजार फोटो होने का दावा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम डाली गई फोटो।
  • हर एरिया की गर्ल फ्रेंड मिलेगी : इसके अलावा जब इस चैनल को और खंगाला गया तो एक एप का लिंक मिला है। इस लिंक पर क्लिक करने पर दावा किया गया कि लुधियाना की 10 हजार लड़कियां इस एप पर एक्टिव हैं। साहनेवाल हो, जगराओं या दुगरी, जिस एरिया की गर्लफ्रेंड चाहिए वो यहां मिल सकती हैं। सिर्फ 1500 रुपए में। डायरेक्ट वीडियो कॉल होंगी। बात करें या चैट करें, ये आपकी मर्जी पर निर्भर है।
  • इंस्टाग्राम पर 25 हजार से ज्यादा फालोअर्स: इंस्टाग्राम पर बनाए गए इन पेज और आईडी पर 25.3 हजार फालोअर्स हैं। खास बात यह है कि जो भी रील इस पेज पर पोस्ट की जा रही हैं, उसे बड़ी संख्या में लोग देख भी रहे हैं। रील के जरिए पेज को फॉलो करने के लिए भी कहा जा रहा है। लिखा गया है कि यदि फॉलो करेंगे तो मुलाकात का मौका भी दिया जा सकता है।
पेज पर पोस्ट रील में दिखाई गई है यह लोकेशन
पेज पर पोस्ट रील में दिखाई गई है यह लोकेशन

हर वीडियो के कमेंट सेक्शन में विदेशी भाषा में लिखा सेम कमेंट हर वीडियो के साथ विदेशी भाषा में एक कमेंट किया गया है। जब उसका ट्रांसलेशन किया तो उसमें ये शब्द सामने आए। इसमें गाय की महिमा का वर्णन किया गया है। मैसेज में लिखा- ग्रामीण भारत में गायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गायें खेती में सहायता करती हैं, दूध देती हैं, खाद बनाती हैं और भूमि को उपजाऊ बनाने में योगदान देती हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में भी गायों की अहम भूमिका रही है। हिंदू धर्म में गायों को पवित्र पशु माना जाता है। गाय को कामधेनु की पुत्री माना जाता है और कामधेनु देवताओं को दूध देने वाली पवित्र गाय है। गायों को भगवान शिव से भी जुड़ा माना जाता है। भारत के कई हिस्सों में आज भी गायों को पवित्र पशु माना जाता है। गायें सड़कों पर खुलेआम घूमती हैं और लोगों को दूध तथा खाद प्रदान करती हैं।

एप पर गर्ल फ्रेंड बनाने के लिए इस तरह किया जा रहा प्रेरित।
एप पर गर्ल फ्रेंड बनाने के लिए इस तरह किया जा रहा प्रेरित।

ऐसे लिंक न करें क्लिक, साइबर ठग हो सकते हैं उधर, इस मामले में लुधियाना साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को इस तरह के लिंक भेज कर या सोशल मीडिया पर पेज क्रिएट करके लोगों को फंसाया जाता है। इंस्टाग्राम या अन्य प्लेटफार्म पर जो भी इस तरह के पेज चल रहे हैं, उनको सर्च करके उनके एडमिन की पहचान की जाएगी और फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन इस तरह के पेज चलाना कानून अपराध है।

About NW-Editor

Check Also

विकलांग बच्चों के लिए ब्लॉक स्तरीय भांगड़ा, गिद्दा और ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

-सेंटर रायकोट की रही बल्ले बल्ले लुधियाना , 5 फरवरी (.): समग्र शिक्षा अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *