Breaking News

“वर्दी की मर्यादा तार-तार: वाशरूम में रिकॉर्डिंग करता पकड़ा गया SSI, महिला अफसर के खुलासे से मचा हड़कंप”

दिल्ली: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक स्पेशल सब-इंस्पेक्टर (SSI) ने महिला पुलिसकर्मियों के टॉयलेट में हिडन कैमरा छिपा दिया। घटना का पता तब चला जब महिला पुलिसकर्मियों ने टॉयलेट में मोबाइल फोन देखा। जांच में पता चला कि यह मोबाइल आरोपी SSI का था और वह महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। घटना शनिवार को हुई। आरोपी ने यह कृत्य उस समय अंजाम दिया जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन परमकुडी में स्वतंत्रता सेनानी त्यागी इमैनुएल सेकरन के मणि मंडपम का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

CM के कार्यक्रम में पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। अभियुक्त SSI परमकुडी नगर पुलिस थाने में तैनात था और मणि नगर चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वहां तैनात तंजावुर क्षेत्र की महिला पुलिसकर्मियों को संदिग्ध मोबाइल मिला। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन में कुछ महिला अफसरों के वीडियो भी पाए गए। महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत पर परमकुडी महिला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर रामनाथपुरम जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली ने ली राहत की सांस: 5 साल में सबसे साफ हवा, बारिश और तेज हवाएं बनीं वरदान… लेकिन आगे चुनौती बाकी

दिल्ली-एनसीआर की हवा पिछले कई दिनों से लगातार खराब है, अभी भी यह जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *