फ़िरोज़ाबाद विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से सम्बद्व विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। साथ ही कृषकों को बताया कि जायद सीजन में बोने वाली फसलों जैसे-उर्द, मूंग एवं मक्का की उन्नतशील प्रजातियों का बीज समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर समय से उपलब्ध रहेगा। कृषकबन्धु अनुदान पर उपलब्ध बीज को समय से प्राप्त कर बुबाई करें। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 सोमेश गुप्ता द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि दिनांक 22.01.2026 से जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुॅहपका टीकाकरण अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभागीय टीमों द्वारा ग्रामों में टीकाकरण किया जायेगा, साथ ही ठण्ड से पशुओं को बचाव के लिए ताजा पानी पिलाने का सुझाव दिया। जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, रमन कान्त द्वारा कृषकों को के0सी0सी0 एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा के विषय में विस्तृत रूप से बताया तथा कृषकों को साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दी।
प्रभारी के0वी0के0 श्री ओमकार यादव के द्वारा कृषकों को आलू फसल में अगेती एवं पछेती झुलसा रोग से बचाव के लिए सिस्टेमिक फंगीसाइड, शिमर्ला मिर्च में जड़ गलन एवं तना गलन से बचाव के लिए इमीडा क्लोरोप्रिड तथा फफूदी नाशक प्रयोग करने का सुझाव दिया एवं गेहॅू की फसल में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए सिंचाई का विशेष ध्यान रखें। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे मे बताया गया। उन्होने बताया कि वर्तमान में विकास खण्ड एका जसराना एवं मदनपुर में उथले नलकूप योजना, मध्यम गहरे नलकूप, गहरे नलकूप योजना संचालित है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ-टॉप वाटर हार्वेस्ंिटग सिस्टम के विषय में जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक शेर सिंह, नि0-किसरॉव, वि0ख0-अरॉव एवं विष्णुदत्त शर्मा, नि0-आकलपुर कनैटा वि0ख0-फिरोजाबाद द्वारा गाजर एवं मूली की बुबाई के लिए अनुदान पर मशीन उपलब्ध कराने हेतु सुझाव दिया गया।
किसान समाधान दिवस में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, उप जिला सहकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई, अवर अभियन्ता नलकूप, प्रभारी के0वी0के, प्रतिनिधि प्रधान दुग्ध,संघ, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, उप सम्भागीय अधिकारी (विद्युत), उप सम्भागीय अधिकारी (सिंचाई), पी0सी0एफ0 प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री शेर सिंह, श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री गोपाल यादव, संकित कुमार, कमलेश कुमार, विजय कुमार, डूमर सिंह, जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
News Wani
