Breaking News

व्यापारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त: अन्नू

– आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत (गर्ग गुट) की आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने अपनी पूरी टीम के साथ राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव में व्यापारियों को भरोसा दिया कि अगर किसी अधिकारी या किसी पुलिस द्वारा शोषण किया गया तो उसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में आदर्श व्यापार मंडल परिवार में कई नए पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए उन्हें दायित्व सौंपे गए। इसमें आफाक अली को प्रयागराज मंडल प्रभारी, बिलाल अहमद को कौशांबी अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद मिश्र उर्फ कुंदन को प्रदेश मंत्री, सिद्धांत शंकर मिश्र को बेरागढ़िवा को हुसैनगंज प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा को संरक्षक पवन अंबानी को दवा व्यापारी जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती को पीरनपुर नगर उपाध्यक्ष तथा उपेंद्र सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, प्रदेश मंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा, मोहम्मद शमीम, अनिल सिंह गौतम, मनीष गुप्ता, माधुरी साहू, रवि तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला युवा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, बबला सोनी, अशोक यादव, अभिलाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, राहुल सोनी, रिंकू सरदार, चिश्ती सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया।

About NW-Editor

Check Also

मांग पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे ठगी पीड़ित

– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *