नानौता सहारनपुर राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में युवा महोत्सव व संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन प्राचार्य डॉ प्रविन्द्र कुमार के संरक्षण एवं निर्देशन में किया गया। सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ गरिमा चौधरी व संस्कृति उत्सव 2025-26 प्रभारी डॉ इंदु के निर्देशन में निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता,अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना तथा लोकगीत तथा मतदाता जागरूकता (हैल्प डेस्क) कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रविन्द्र कुमार ने कहां कि युवा रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की समता रखते है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरणा लेने का आहवान किया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय के वरूण, द्वितीय स्थान बीए पचंम के अर्जित तथा तृतीय स्थान बीएससी पचंम की रिया ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए पचंम की प्रिंसी देवी ने प्रथम, द्वितीय स्थान बीए प्रथम की गीतांशी तथा तृतीय स्थान बीए प्रथम खुशी ने प्राप्त किया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए पचंम की प्रिंसी देवी ने प्रथम, बीए प्रथम की विशाखा ने द्वितीय तथा बीए तृतीय की आरती ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में बीए तृतीय की मन्नु ने प्रथम, बीए प्रथम की शिवानी ने द्वितीय तथा बीए प्रथम की तानियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ मनीष कुमार,डॉ राजेश कुमार, डॉ प्रमोद सिंह चौहान एवं कार्यालय से विकास चन्द शर्मा,सचिन खरे,ओमपाल एवं गोविंदा उपस्थित रहे।
News Wani
