फ़िरोज़ाबाद /टूंडला:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ के जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ब्रजेश उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, फिरोजाबाद, संतोष उपाध्याय, पूर्व प्रधान पचोखरा, सोनू परिहार प्रधान देवखेड़ा, रंगेश उपाध्याय एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान द्वारा किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत पर एक नुक्कड़ नाटिका छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों, पोस्टरो का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्रजेश उपाध्याय ने विज्ञान नाटिका के साथ सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों एवं पोस्टरों की सराहना करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। संतोष उपाध्याय ने जनपद के सभी बाल वैज्ञानिकों के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की की। सोनू परिहारने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही व्याख्यानकर्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी सुनील कुमार जैन एवं राष्ट्रीय कैडिट कोर के अधिकारी अमित उपाध्याय द्वारा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 410 विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 76 छात्र- छात्राओं ने जागरूक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें वायु प्रदूषण नियंत्रक, वायु प्रदूषण तथा समाधान, नवीकरण ऊर्जा, ऑटोमैटिक वाटर फार्मिंग सिस्टम, भूगर्भीय ऊर्जा, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही 193 विद्यार्थियों ने स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर विभिन्न आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन गोकुल नाथ गौतम, राजकुमार सिंह और दिनेश चाहर ने किया। विज्ञान नाटिका में अम्बिका, शालिनी, शिखा, सपना यादव, निस्ता, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान सुमित कुमार, द्वितीय स्थान सनी एवं तृतीय स्थान अनुराग ने प्राप्त किया। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना , द्वितीय स्थान अंश प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान विमल कुमार ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभय पचौरी, हरीश कुमार, प्रतीक बघेल, शिव शंकर,अजय कुमार, सुरेश पचौरी, हिमांशु भारद्वाज, नीरज कुमार, कौशल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, श्रीध्वज शर्मा, पंकज शर्मा, रिचा गुप्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
News Wani
