– पकी फसलों को नुकसान से किसानों की बढ़ी चिंता
ब्यूरो संजीव शर्मा
इटावा। इटावा शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। लंबे समय से पड़ रही उमस और तेज गर्मी के बाद इस बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शहरवासी सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
हालांकि जहां यह बारिश शहर के लोगों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह पककर तैयार खड़ी थीं। ऐसे समय में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ओलों की मार से तैयार अनाज झड़ने लगा है और तेज हवाओं के कारण फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आंधी और बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो पूरी तरह सही साबित हुई। हालांकि, समय रहते बचाव के पर्याप्त इंतजाम न हो पाने के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जहां एक ओर शहर में यह बारिश राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित हुई है। अब प्रभावित किसान प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की उम्मीद लगाए हुए
News Wani
