Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का वर्णन

– श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते कथाव्यास हरिभजन दास।
विजयीपुर, फतेहपुर। असदुल्ला नगर सिठियानी ग्राम सभा में अमृत लाल जायसवाल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में इटावा से पधारे कथाव्यास हरिभजन दास जी महाराज ब्रह्मचारी परशुराम महाराज द्वारा कथा के चौथे दिन शनिवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। यजमान अमृत जायसवाल एवं गीता जायसवाल सपरिवार थे। कथा का पूजन आचार्य रोहित शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चारण से करवाया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शनिवार को कथास्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री, फलों का प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने नाच-गाकर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर तेज प्रकाश जायसवाल, राखी जायसवाल, अनुशा, आदित्य, आनंद प्रकाश, निधी जायसवाल, तनिष्का, कार्तिक, राहुल जायसवाल, श्वेता जायसवाल, अंवित जायसवाल सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *