Breaking News

शिवा नगर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई

– मॉर्निंग रेड में 4 उपभोक्ताओं पर केस, कुल 8 किलोवाट लोड पकड़ा गया

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा के निर्देशन में दिनांक 04.04.2026 को उपखंड अधिकारी (तृतीय) के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र फ्रेंड्स कॉलोनी-2 (पचावली) से पोषित क्षेत्र मोहल्ला शिवा नगर नई मंडी में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली चोरी की जांच की गई।

जांच के दौरान 4 उपभोक्ताओं द्वारा अपने परिसर में अतिरिक्त केबल के जरिए विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। मौके पर वीडियोग्राफी कर सभी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2005 की धारा 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत पकड़े गए उपभोक्ताओं में शकुंतला देवी, अंकित पुत्र विनोद, धूपश्री पत्नी देवेंद्र और सोनिया पत्नी संजय शामिल हैं। सभी के यहां घरेलू कनेक्शन पर 2-2 किलोवाट भार दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल 8 किलोवाट का अवैध लोड पकड़ा गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *