Breaking News

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक आज

– निःशुल्क सदस्यता, आई कार्ड व बीमा सुविधा

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा, संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के गठन के लिए 5 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 11 बजे से प्रेस क्लब भवन (सूचना विभाग कार्यालय), पक्का तालाब इटावा के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सभी पुराने एवं नए सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है। सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक पत्रकारों को अपना सदस्यता फार्म, अधिकृत पत्र, आधार कार्ड तथा दो फोटो साथ लाने होंगे।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। संगठन की ओर से सभी सदस्यों को आई कार्ड और दुर्घटना बीमा की सुविधा भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकार हितों की रक्षा और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की गई है, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने स्पष्ट किया है कि पत्रकार एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के माध्यम से पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सकती है।

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा: जनपद में अपराध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *