Breaking News

Jammu जुवेनाइल सेंटर से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, 6 अधिकारी सस्पेंड; एक की मां भी लापता

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 नाबालिग फरार हुए। इस मामले में आज 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। मामले की जांच जारी है। नाबालिगों के सेंटर से फरार होने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। 22 सेकेंड के वीडियों में नजर आ रहा है कि शाम करीब 5.15 बजे दो नाबालिग झगड़ा कर रहे हैं। सेंटर के दो कर्मचारी पास ही खड़े उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी कैप पहना हुआ नाबालिग पीछे से आता है और कर्मचारी के सिर पर फायर कर देता है। फायर होते ही दोनों कर्मचारी पीछे हटते हैं। इसमें नाबालिग फिर से गन लोड करता है और दूसरा फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता। कैप पहना लड़का और सफेद जैकेट पहना लड़का कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। इसके बाद तीन नाबालिग सेंटर से भाग निकलते हैं। वहीं, जुवेनाइल सेंटर से फरार नाबालिग में एक की मां भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की भी तलाश की जा रही है।

घटना की 4 तस्वीरें…

कैप पहना नाबालिग पीछे से आता है और सेंटर कर्मचारियों पर फायर करता है।
कैप पहना नाबालिग पीछे से आता है और सेंटर कर्मचारियों पर फायर करता है।
कर्मचारी जान बचाने भागते हैं, नाबालिग उन पर दोबारा फायर करने की कोशिश करता है।
कर्मचारी जान बचाने भागते हैं, नाबालिग उन पर दोबारा फायर करने की कोशिश करता है।
कैप पहचा नाबालिग फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता।
कैप पहचा नाबालिग फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता।
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल नाबालिगों की तलाश में जुटे।
                                         घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल नाबालिगों की तलाश में जुटे।

फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी घायल

नाबालिग की फायरिंग में SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है। नाबालिग के पास पिस्टल कैसे पहुंची, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है।

कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे

इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने  बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

About NW-Editor

Check Also

“डोडा में बादल फटा, सैलाब ने रोकी वैष्णो देवी यात्रा: जम्मू-कश्मीर में फिर तबाही”

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर दिख रहा है. किश्तवाड़ और कठुआ के बाद अब डोडा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *