सामाजिक सेवा से मिलती लक्ष्य की प्राप्ति: डा. सुमंत

– परिषद ने भाजपा के नवमनोनीत वैश्य पदाधिकारियों व नामित सभासदों को किया सम्मानित
– वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि व पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के स्पोर्टस स्टेडियम के सामने वैश्य भवन में आयोजित वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्त के सानिध्य में दीप प्रज्जवलन एवं ईश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के नवमनोनीत वैश्य सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी में नव मनोनीत वैश्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढने के लिये राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे आना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि समस्त वैश्य उप वर्गों के केंद्रीय संगठन के रूप में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा समय समय पर कार्यक्रम किये जाते है जिससे समाज संगठित हो। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमंत्री एवं परिषद के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक राधेश्याम गुप्त ने कहा कि परिषद द्वारा आज जो सम्मान समारोह मनोनीत सभासदों एवं कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है वह सराहनीय है और वह अपेक्षा करते हैं कि यह सभी मनोनीत पदाधिकारी तन मन से वैश्य समाज के हित को आगे बढाते रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा जिलाध्यक्ष अनीत अग्रहरि एवं उपाध्यक्ष पद में गौरव गुप्ता, आशिष गुप्ता, विवेक अगहरी अमित गुप्ता के नाम की घोषणा कर शीघ्र कमेटी घोषित करने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, राम विशाल गुप्ता, माया शिवहरे, सुनीता गुप्ता, संजय गुप्ता, कमल रस्तोगी, बृजेश सोनी, नारायण गुप्ता, सुनील गुप्ता फौजी, सत्येन्द्र गुप्ता, सिंपू शिवहरे, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, विकास गुप्ता दुर्गाशंकर गुप्ता, अमित गुप्ता सहित तमाम समाज के लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *