Breaking News

3 निकाह, 4 लाशें: आगरा में इंसानी हैवानियत की दिल दहला देने वाली दास्तान

 

UP के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और 8 साल की सौतेली बेटी की 8 अप्रैल को निर्मम हत्या कर दी। मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है, जहां 35 वर्षीय शबीना और उसकी बेटी इनाया के शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। हैरानी की बात ये है कि आरोपी अब्दुल रशीद ने महज पांच महीने पहले शबीना से तीसरा निकाह किया था और अब वह घटना के बाद से फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है।

पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से आठ नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थी।  यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है।

इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था। उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था। पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे।

मामले में शबीना के  पिता इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी।एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। माना यही जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या कर पति फरार हो गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शबीना के परिजन ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे।

वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी।  अब्दुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसलिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर पत्नी की शिकायत कर रहा था। उस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत में लिखा नंबर मिलाया। मगर, वो अब्दुल के परिचित का निकला।

पुलिस को आशंका है कि अब्दुल ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी शिकायत की। इसमें अपने परिचित का नंबर लिख दिया। अब्दुल रशीद के घर पर पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला लगा देखा। उन्हें लग रहा था कि परिवार कहीं घूमने गया होगा। मृतका के परिजन ने बताया कि अब्दुल के दोस्त ने मंगलवार रात 10:15 बजे कॉल किया। अब्दुल के बारे में पूछा। उसके बारे में जानकारी से इंकार करने पर काल काट दिया। एक घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया। बाद में पुलिस ने हत्या की जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

आगरा: बुजुर्ग को कार में बंद कर हाथ-पैर बांध कर, ताजमहल घूमने निकला परिवार, हालत हुई गंभीर

आगरा: महाराष्ट्र से आगरा में ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक परिवार ने अमानवीयता की हदें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *