Breaking News

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र

– पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जे का उठाया मामला
एसपी को शिकायती पत्र देने जाते पूर्व सैनिक।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी की अगुवई में पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि शासन की मंशा व समय-समय पर शासनादेशों के बावजूद भी पूर्व सैनिक व सेवारत सैनिकों के साथ सरकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में विशेष कर पुलिस थानों में न सिर्फ न्याय नहीं दिया जाता बल्कि दुव्र्यवहार किया जाता है। ताजा उदाहरण सेवानिवृत्त हवलदार जगदेव पाल निवासी ग्राम गाजी खेड़ा थाना मलवां की जमीन पर 16 जुलाई को शासन द्वारा लिखित स्थगनादेश के बावजूद 20 जुलाई को अराजक तत्वों द्वारा निर्माण करना प्रारंभ कर दिया। पूर्व सैनिक जगदेव पाल, उसकी पत्नी व बहू को दोपहर में मार-पीट कर घायल कर दिया गया। हवलदार जगदेव पाल ने सेवा के दौरान सन 2013 में अपनी टांग गाव दी थी। 21 जुलाई की शाम को 36 घंटे बाद संगठन के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी से मांग किया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर वरीयता दी जाए। इस मौके पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *