Breaking News

खन्नौत में खौफ: नदी से मिला रहस्यमयी शव

 

यूपी के शाहजहांपुर में लगातार शव मिलने का सिलसिला जारी है। आज सुबह खन्नौत नदी से एक शव बरामद किया गया है।सुबह डेयरी संचालक जब अपनी भैंसे लेकर पहुंचे तो नदी में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस टीम ने गोताखोर के साथ पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस टीम ने शिनाख्त के प्रयास किए तो जानकारी मिली कि मृतक व्यक्ति का नाम सुबोध यादव है जो कि एलआईसी बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करता था और वह रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास का रहने बाला था। मृतक के परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। फिलहाल सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बरामद शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित खन्नौत नदी पुल के पास की है।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, मुख्य अभियंता वी.पी. सोनकर ने संभाली कमान

शाहजहांपुर। न्यूज़ वाणी।  जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *