Breaking News

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 60 वर्षीय वृद्ध, मौके पर मौत

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरदौलीपुर गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप रेलवे लाइन पार करते समय करीब 60 वर्षीय वृद्ध अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुवा सर्वोदय नगर निवासी स्वर्गीय जफूर के पुत्र मोबीन वर्तमान समय में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में रह रहे थे। बताया जाता है कि सोमवार की शाम वह किसी काम से बाहर गए थे। काम पूरा करने के बाद वह वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान हरदौलीपुर प्राइमरी स्कूल के समीप रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वृद्ध की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीनातारा खरखरा में सोमवार की रात घरेलू बिजली की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *