Breaking News

“82 साल की महिला ने ऋषिकेश में 117 मीटर ऊंचाई से की बंजी जंपिंग, इंटरनेट पर मचाई धूम!

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 82 साल की महिला ने देश की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग साइट से छलांग लगाई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जहां कई लोग जंप से पहले डरे हुए नजर आते हैं। वहीं बुजुर्ग महिला बेहद एक्साइटेड दिखती है। महिला ने पूरे आत्मविश्वास के साथ 117 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। महिला न ही घबराई और न ही चीखी और चिल्लाई। वीडियो 19 अक्टूबर को ग्लोबसमइंडिया (GlobesumIndia) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। अब तक इसे 39 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हैरान कर देने वाली जंप की 3 तस्वीरें…

छलांग लगाने से पहले डांस करती महिला।
छलांग लगाने से पहले डांस करती महिला।
कूदते वक्त महिला के साथ एकदम सीधे नजर आई वह चीखी या चिल्लाई नहीं।
कूदते वक्त महिला के साथ एकदम सीधे नजर आई वह चीखी या चिल्लाई नहीं।
नीचे जाने के बाद वापस ऊपर और फिर नीचे गिरते समय भी उनके हावभाव एकदम नॉर्मल दिखे
नीचे जाने के बाद वापस ऊपर और फिर नीचे गिरते समय भी उनके हावभाव एकदम नॉर्मल दिखे

वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए

44 सेकेंड के वीडियो में 82 साल की ओलेना बायको डांस करती नजर आती हैं। उनकी आंखों में डर नहीं, बल्कि रोमांच का जोश साफ झलकता है। स्टाफ से बातचीत के बाद वह प्लेटफॉर्म से छलांग लगाती हैं। जंप के दौरान उनके हावभाव पूरी तरह नैचुरल रहते हैं।

लोग बोले- उम्र सिर्फ एक नंबर:  वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें “उड़ती हुई बैलेरीना” कहा। लिखा- उम्र सिर्फ एक नंबर है, इस महिला ने इसे सच साबित कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्होंने कैमरे की ओर देखा तक नहीं, वह अपनी ही दुनिया में जी रही थीं। हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।

एक अन्य ने लिखा- देखिए, वह कितनी ग्रेसफुली जंप कर रही हैं, जैसे आसमान में बैले डांस कर रही हों। यह वीडियो सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। महिला ने दिखा दिया कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर सपनों को जीने की आजादी कभी छीननी नहीं चाहिए।

दो साल पहले बंजी जंपिंग साइट बनाया

हिमालय बंजी जंपिंग के मार्केटिंग मैनेजर विवेक ने कहा कि हिमालयन बंजी जंपिंग साइट को 2 साल पहले ऋषिकेश के शिवपुरी में बनाया गया था। जो पूरी तरह से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है, जिसमें 45 लोगों का वेल ट्रेंड स्टाफ है, जो यहां आने वाले मेहमानों से बातचीत करते हैं।

बंजी जंपिंग साइट न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तकनीक पर बेस्ड- विवेक

विवेक ने बताया कि जब 82 साल की यह महिला उनके पास आई तो उन्होंने इससे पहले बंजी जंपिंग का कोई अनुभव नहीं बताया और उनकी यह पहले जंपिंग थी, जिससे पहले वह थोड़ा डर भी रही थी। लेकिन हमारे स्टाफ ने उनसे बात की और बातचीत के जरिए उनके सारे डर को दूर करते हुए भरोसा दिलाया कि हिमालय बंजी जंपिंग साइट न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तकनीक पर बेस्ड है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बाद महिला जंपिंग के लिए तैयार हो गई और उन्होंने इसे बेहतर तरीके से कर दिखाया। विवेक ने बताया कि उनकी डंपिंग साइट पर मिनिमम उम्र सीमा 14 साल है और कई बार उनके पास 40 और 50 साल की उम्र तक की महिला बंजी जंपिंग के लिए आई है। लेकिन यह पहला मौका है जब 82 साल की एक महिला ने देश के सबसे ऊंची बंजी जंपिंग साइट से दी लगाई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले व्हीलचेयर पर आई एक महिला को बंजी जंपिंग कराई गई थी, जो खूब वायरल हुई थी।

About NW-Editor

Check Also

“भूस्खलन का कहर: मसूरी में भारी बारिश से हर दिन धंस रही ज़मीन, डगमगाने लगे घरों की नींव”

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में 15 सितंबर की रात से शुरू हुआ भूस्खलन अब तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *