Breaking News

“कांगो में नाव हादसा! डूबने से 86 की मौत, छात्रों में मचा कोहराम”

किन्शासा: कांगो के उत्तर पश्चिमी इक्वेटर प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मोटरचालित नाव के पलटने से कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि यह हादसा बसानकुसू क्षेत्र में हुआ,जिन लोगों की मौत हुई है उनमें अधिकतर छात्र थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दुर्घटना का कारण क्या था। हालांकि सरकारी मीडिया ने इसके लिए ‘नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और रात में नौवहन’ को जिम्मेदार ठहराया है।

कांगो में अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं क्योंकि नाव में क्षमता से अधिक लोगों को सवार किया जाता है। अभी तक इस पर नकेल कसने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कांगे में कई ऐसे स्थान हैं जहां आवाजाही के लिए लोग नावों का ही इस्तेमाल करते हैं। यहां सड़कें खस्ताहाल हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

कतर-UAE के बाद सऊदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: थम नहीं रहा तनाव, ईरान पर फिर उठे सवाल

बीते दिन ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *