Breaking News

“राहत मिशन में तबाही: पाकिस्तान में 3 नावों के पलटने से 10 की जान गई”

 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बचाव अभियान के दौरान 3 नौकाओं के पलट जाने से बच्चों समेत कम से कम 10 बाढ़ पीड़ितों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पंजाब आपातकालीन सेवा बचाव 1122 के एक अधिकारी के अनुसार, दक्षिणी पंजाब में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम चल रहा है, क्योंकि वहां सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘निकासी अभियान के दौरान मुल्तान और बहावलनगर के पास 3 नावें पलट गईं, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों सहित 10 बाढ़ पीड़ितों की मृत्यु हो गई। हालांकि, बचावकर्मियों ने 40 अन्य लोगों को डूबने से बचा लिया। ’’

पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि 23 अगस्त से प्रांत में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 78 लोगों की मौत हो चुकी है। बुखारी ने कहा कि इन 10 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 88 हो गई है। बुखारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘23 अगस्त को पंजाब में बाढ़ शुरू होने के बाद से 78 लोगों की जान जा चुकी है, 42 लाख लोग प्रभावित/विस्थापित हुए हैं।’’

पंजाब की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रही हैं। हाल ही में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने बाढ़ प्रभावित इलाके को दौर कर अधिक किराया वसूलने वाले निजी नाव मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। सीएम मरियम ने कहा था कि सरकार निजी नाव मालिकों को निकासी के लिए मुआवजा देगी। उन्होंने यह भी कहा था कि आपातकालीन सेवाओं ने सुरक्षित निकासी और भोजन वितरण सुनिश्चित करने के लिए लाइफ जैकेट और फ्लडलाइट्स से लैस 100 नावें और चार हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

पाकिस्तान को शुरुआती झटके, बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट; इंग्लैंड के जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका

रावलपिंडी: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *