खागा, फतेहपुर। अमांव गांव की रहने वाली शाजिया बानो ने खागा कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, शाजिया की बड़ी बहन की शादी में गांव के सत्तार ने एक कुंतल चावल दिया था। आरोप है कि उसी चावल को वापस मांगने को लेकर बीते 2 नवंबर की दोपहर सत्तार ने रास्ते में शाजिया के पिता को गालियां दीं। विरोध करने पर सत्तार, कुट्टू और दिलशाद ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार उसके घर आकर उसे, उसके पिता मकसूद अहमद और बहन शालिया बानो को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बुधवार सुबह सत्तार, कुट्टू, दिलशाद, मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद, मुन्ना, सोनू और नौशाद समेत कई लोग फिर उसके घर पहुंचे और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
पीड़िता ने खागा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
News Wani
