Breaking News

फतेहपुर के दो सौ साल पूरे होने पर विरासत और जल संरक्षण को लेकर उठी पहल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

खागा, फतेहपुर। जनपद के 200वें स्थापना दिवस को गौरव, संस्कृति, धरोहर एवं जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी के महोत्सव के रूप में मनाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रवीण पांडेय ने कहा कि जिले का 200वां स्थापना दिवस केवल औपचारिक समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जिले की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समग्र विकास के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि 10 नवंबर को विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से जिला प्रशासन द्वारा गरिमामय आयोजन कराया जाए।

उन्होंने जिले के ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन मंदिरों, शहीद स्मारकों, कुओं और सरोवरों की सूची तैयार कर उनके संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की। साथ ही जनपद के तालाबों, कुओं, झीलों एवं नदियों का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराने, जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने तथा उनकी साफ-सफाई और पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस पर जलस्रोतों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के नाम एक दीप जलाने का अभियान शुरू कर नागरिकों को अपनी विरासत के संरक्षण से जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा। ज्ञापन में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की गई।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले के विकास को गति देने के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग उठाई।

About NW-Editor

Check Also

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आतिशबाजी बिक्री स्थलों की जांच में दिए जरूरी निर्देश

फतेहपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *