Breaking News

जापान के भूकंप में अब तक 30 की मौत:1400 लोग बुलेट ट्रेन में फंसे, 200 इमारतें जलीं : इशिकावा में एक और भूकंप की चेतावनी

जापान के इशिकावा में नए साल के दिन 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान टुडे के मुताबिक इससे अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, वहां 50 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। इनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही है।

इशिकावा में 200 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। 32,500 घरों में बिजली नहीं है। यहां एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

भूकंप प्रभावित इलाकों में तैनात की जाएगी सेल्फ डिफेंस फोर्स

भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स (SDF) के 10 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। SDF को सबसे पहले नोटो इलाके में भेजा जाएगा।

1 घंटे पहले

एक लाख लोगों से घर खाली कराए

सोमवार रात जापान की सरकार ने एक लाख लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए। इन्हें सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। हालांकि, सुनामी की चेतावनी वापस लिए जाने के बाद काफी लोग अपने घर लौट रहे हैं।

1 घंटे पहले

1400 लोग बुलेट ट्रेन में फंसे

जापान के सरकारी मीडिया हाउस NHK के मुताबिक नोटो में 500 लोग पार्किंग में गाड़ियों में फंसे हुए हैं।

वहीं, वेस्ट जापान रेलवे कॉर्पोरेशन के मुताबिक 1400 लोग बुलेट ट्रेन्स में 11 घंटों से फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने ट्रैक चेक करने के लिए होकुरिकू शहर से तोयामा के बीच बुलेट ट्रेन रोक दी थीं। हालांकि, कुछ ट्रेन फिर से चालू की गई हैं। लेकिन, जापान टाइम्स के मुताबिक ज्यादातर 3 बजे के बाद ही सफर शुरू कर पाएंगी।

होकुरिकू शहर में ट्रेन के इंतजार में एक यात्री।
होकुरिकू शहर में ट्रेन के इंतजार में एक यात्री।
1 घंटे पहले

नोटो शहर में एयरपोर्ट बंद

जापान में भूकंप के बाद कई ट्रेन, फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। नोटो इलाके में सबसे ज्यादा तबाही मची है। यहां एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल और एक्सेस रोड को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते यहां से सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

जापान टुडे के मुताबिक नोटो एयरपोर्ट पर 500 लोग फंंसे हैं।
जापान टुडे के मुताबिक नोटो एयरपोर्ट पर 500 लोग फंंसे हैं।
11:21 AM2 जनवरी 2024

जापान से लौटे साउथ के एक्टर जूनियर NTR

जापान के भूंकप के बाद साउथ के एक्टर जूनियर NTR आज भारत लौटे हैं। उन्होंने जापान और भूकंप पीड़ित लोगों की जल्द रिकवरी की कामना की है।

10:53 AM2 जनवरी 2024

भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया

भारतीय दूतावास ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के मुताबिक कोई भी शख्स यहां आकर मदद मांग सकता है। इससे पहले दूतावास ने ई-मेल आईडी और नंबर भी जारी किए थे। ये इस तरह हैं : + 81-80-3930-1715, + 81-70-1492-0049, + 81-80-3214-4734, + 81-80-6229-5382, + 81-80-3214-4722।

10:52 AM2 जनवरी 2024

जापान में भूकंप से तबाही की तस्वीरें…

भूकंप से इशिकावा के सूजू पोर्ट पर बना एक सेंटर तबाह हो गया। भूकंप से समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठी थी।
भूकंप से इशिकावा के सूजू पोर्ट पर बना एक सेंटर तबाह हो गया। भूकंप से समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठी थी।
इशिकावा में आए भूकंप से सड़क में दरारें पड़ गई।
इशिकावा में आए भूकंप से सड़क में दरारें पड़ गई।
जापान के इशिकावा में भूकंप के चलते एक घर नीचे खड़ी कार पर गिर गया।
जापान के इशिकावा में भूकंप के चलते एक घर नीचे खड़ी कार पर गिर गया।
जापान के इशिकावा में स्थित वाजिमा शहर में भूकंप की वजह से सड़क धंस गई।
जापान के इशिकावा में स्थित वाजिमा शहर में भूकंप की वजह से सड़क धंस गई।
तस्वीर वाजिमा के रिहायशी इलाके की है, यहां भूकंप की वजह से एक इमारत में आग लग गई।
तस्वीर वाजिमा के रिहायशी इलाके की है, यहां भूकंप की वजह से एक इमारत में आग लग गई।
इशिकावा के कागा शहर में एक बिजनेस फैसिलिटी में भूकंप की वजह से अंदर का एक ढांचा गिर गया है।
इशिकावा के कागा शहर में एक बिजनेस फैसिलिटी में भूकंप की वजह से अंदर का एक ढांचा गिर गया है।
तस्वीर इशिकावा के नानाओ इलाके की है। यहां भूकंप से एक घर पूरी तरह जमीन में समा गया।
तस्वीर इशिकावा के नानाओ इलाके की है। यहां भूकंप से एक घर पूरी तरह जमीन में समा गया।
इशिकावा के वाजिमा में भूकंप के झटकों से एक रिहायशी इमारत गिर गई।
इशिकावा के वाजिमा में भूकंप के झटकों से एक रिहायशी इमारत गिर गई।
इशिकावा के उजिमा में एक कार सड़क में आई दरारों में धंस गई।
इशिकावा के उजिमा में एक कार सड़क में आई दरारों में धंस गई।

10:50 AM2 जनवरी 2024

जापान के राजा ने नए साल का कार्यक्रम रद्द किया

जापान के राजा नारुहितो ने इशिकावा के भूकंप पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते हुए नए साल का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

तस्वीर टोक्यो में जापान के राजा का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी का बोर्ड लगाते हुए कर्मचारी।
तस्वीर टोक्यो में जापान के राजा का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी का बोर्ड लगाते हुए कर्मचारी।

दरअसल, हर साल जापान का शाही परिवार राजमहल की बालकनी में आकर लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देता है। ये रिवाज सालों से चला आ रहा है।

जापान के शाही परिवार ने 2023 की शुरुआत में राजमहल की बालकनी से लोगों को शुभकामनाएं दी थीं।
जापान के शाही परिवार ने 2023 की शुरुआत में राजमहल की बालकनी से लोगों को शुभकामनाएं दी थीं।
10:47 AM2 जनवरी 2024

 

मैप से समझें जापान में भूकंप का असर

10:46 AM2 जनवरी 2024

लोगों को बचाने के लिए एक हजार सैनिक तैनात

जापान के रक्षा मंत्री के मुताबिक मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए सेना के एक हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। 8 हजार से ज्यादा सैनिकों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। नुकसान का मुआयना करने के लिए सेना के 20 विमान काम पर लगाए गए हैं। BBC के मुताबिक 19 अस्पतालों में भी बिजली नहीं होने की वजह से लोगों के इलाज में परेशानी आ रही है।

10:44 AM2 जनवरी 2024

जापान के PM बोले- समय कम, लोगों की जान बचानी है

प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा है कि भूकंप में मरने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। जगह-जगह आग लगी है, लोग इमारतों के नीचे दबे हैं। समय कम है और ज्यादा लोगों की जान बचानी है।

About NW-Editor

Check Also

865 की मौत से दहला ईरान! तेल अवीव समेत कई शहरों में फिर भड़की बमबारी

  इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 10वां दिन है। इस जंग में अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *