Breaking News

परीक्षा कक्ष में नक़ल न कराने पर मर्डर

सासाराम में मैट्रिक परीक्षा में नकल नहीं कराने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक और छात्र को गोली लगी है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 20 फरवरी को मातृभाषा (हिंदी, उर्दू) का पेपर था। अमित कुमार और संजीत कुमार बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान हॉल में बैठे एक छात्र ने दोनों से नकल कराने को कहा। दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद वो छात्र बाहर निकला और अपने साथियों को बुलाकर लाया। अमित और संजीत दोनों ऑटो से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान NH-19 पर देर शाम कुछ बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और घेरकर दोनों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए सासाराम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई। संजीत कुमार का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मुफस्सिल थाने के सुवारा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों छात्र डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू बीघा गांव के रहने वाले हैं। सहायक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ‘घटनास्थल का मुआयना किया गया है। एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’

About NW-Editor

Check Also

ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव पर आज चर्चा, क्या लोकसभा स्पीकर रखेंगे अपनी बात?

लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्‍वास प्रस्ताव पेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *