Breaking News

अक्षय तृतीया पर भगवान परषुराम की मनाई जयंती

– अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने अंदाज में किया कार्यक्रम
– ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान की षोभा यात्रा में उमड़े समाज के लोग

फतेहपुर। अक्षय तृतीया पर बुधवार को भगवान परषुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने अंदाज में कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने षोभा यात्रा निकाली वहीं ब्राह्मण समाज की ओर से नहर कालोनी प्रांगण में भगवान परषुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया। शहर के तांबेष्वर मंदिर परिसर में ब्राम्हण चेतना सेवा संगठन के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया तत्पश्चात आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवायी। उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान परशुराम के जोशीले जयकारे लगाये जिससे समूचा वातावरण गुंजायमान हो गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम के जोशीले नारों के बीच शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें कीर्तन पार्टी द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया जिससे उपस्थित जन मंत्र-मुग्ध हो गये और थिरकते हुए शोभा यात्रा की अगवानी की। इस मौके पर शोभा यात्रा का समाज के लोगो द्वारा जगह-जगह स्वागत एवं पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा तत्पश्चात् भगवान परशुराम का उद्बोधन हुआ। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर संस्थान के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी, अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू भइया, बीके षुक्ला, विनय तिवारी, सोनू तिवारी, बीरेन्द्र दुबे, डा. अतुल त्रिवेदी, विनय त्रिवेदी, सुनिधि तिवारी, धनंजय द्विवेदी, पंकज तिवारी, उमाकांत षुक्ला, राजेष तिवारी, सतीष षर्मा, अर्चना त्रिपाठी, सरोज षर्मा, देवी प्रकाष दुबे भी मौजूद रहे। वहीं ब्राह्मण समाज के एक गुट की ओर से नहर कालोनी प्रांगण में भगवान परषुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेष सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लेकर भगवान परषुराम की आरती उतारी। तत्पष्चात बटुकों का उनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। उधर भगवान परषुराम का संबोधन हुआ। समाज को एकजुट रहने का आहवान किया गया। साथ ही राश्ट्रीय स्तर के श्रेश्ठ कवियों की ओर से विषाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई। समारोह के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख भिटौरा राजेन्द्र प्रसाद षुक्ल एडवोकेट रहे। इस मौके पर सांसद नरेष उत्तम पटेल, अजय अवस्थी, महेष द्विवेदी, प्रदीप गर्ग, फैजान अहमद, रामू षुक्ला, लोकनाथ पाण्डेय भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना

– मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी – नहर कालोनी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *