Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

भाकियू की बैठक में किसानों की छाई रहीं समस्याएं

– सीएम को 17 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किए जाने की उठाई आवाज
– नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। तत्पश्चात सीएम को 17 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। भाकियू टिकैत गुट की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। तत्पश्चात अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सीएम को भेजकर मांग किया कि मन्ना मूल्य 450 रूपए प्रति कुंतल घोषित किया जाए, छोटे व सीमांत किसानों के सभी कृषि ऋण पूर्णतः माफ किए जाएं, स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त की जाए, आवारा पशुओं से फसल बचाव हेतु ठोंस नीति बनाकर प्रभावी प्रबंधन किया जाए, फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए, कृषि इनपुट पर टैक्स में छूट दी जाए, कृषि उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत राषि व फसल क्षतिपूर्ति दी जाए, किसान पेंशन योजना लागू की जाए, हर जिले में कृषि मंडी व भंडारण केन्द्र स्थापित किया जाए, डीजल व पेट्रोल पर कृषि उपयोग हेतु टैक्स माफ किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर रेहाना, ममता गुप्ता, एखलाक अहमद, छोटेलाल सोनकर, जितेन्द्र पटेल, अशोक पटेल, कप्तान सिंह यादव, हीरालाल प्रजापति, जवाहर लाल, धनंजय, गिरजा शंकर मिश्रा, सोलंकी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *