Breaking News

कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री से मांगा इस्तीफा

 

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर बांदा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विजय शाह भाजपा मंत्री के इस्तीफा की मांग की। जैसा की आप अवगत हैं कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश भारत की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी जी के बारे में अमर्यादित एवम् अशोभनीय टिप्पणी की गई है। जिससे कांग्रेस जन तथा आम जनमानस आहत हैं। विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश–नारी–सेना का अपमान है। बांदा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर बांदा में जुलूस निकालकर विजय शाह इस्तीफा दो, विजय शाह को गिरफ्तार करो, विजय शाह को बर्खास्त करो, आदि नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में कांग्रेस जन बांदा की सड़कों में विजय शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घूमे। अफसाना शाह ने कहा कि “विजय शाह की अमर्यादित भाषा देश, सेना एवं नारी का मनोबल गिराती है।” जुलूस कार्यक्रम में अफसाना शाह के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बी लाल, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कालीचरण निगम, अशरफ उल्ला रम्पा, अरशद अल्वी, पवन देवी कोरी पीसीसी, सुमन शुक्ला पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अशोक चौहान, अशोक वर्धन कर्ण, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, धीरेंद्र पांडे “धीरू”, शब्बीर सौदागर, शाकिर मंसूर, सुखदेव गांधी, हरीराम आदि प्रमुख कांग्रेस जन सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

विद्यालय विलय के विरोध में महिला शिक्षक संघ बांदा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

  बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों की विलय प्रक्रिया को स्थगित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *