Breaking News

भाजपा की संकल्प सभा में सरकार की योजनाओं का हुआ बखान

 

फतेहपुर। ऐरायां मंडल में भाजपा की संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों का उल्लेख किया गया और लोगों से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे आमजन सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रहा है। उन्होंने आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, हाइवे जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। मंडल प्रभारी पंकज त्रिवेदी व ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आमजन को सीधे लाभ पहुंचा रही हैं और इनमें कोई भ्रष्टाचार नहीं है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं ऐतिहासिक हैं और लोगों को इनके बारे में जानकारी देना आवश्यक है। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्षों को अमृत काल के रूप में मनाना चाहिए और लोगों को इन योजनाओं के बारे में बताना चाहिए। कार्यक्रम में शपथ पत्र वितरित किए गए और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह, मंडल महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, रामबहादुर मौर्य, गगन अग्रवाल, मनोज शुक्ला, राहुल मोदनवाल, ज्ञानेंद्र गुप्त, संजीत सिंह, विकास त्रिवेदी, ओमी मिश्र, शनि सिंह सेंगर, केशलाल नामदेव, रामप्रकाश सभासद, भूप तिवारी, मोहित मौर्य, बबलू गुप्त प्रधान इसकुरी, संतोष मौर्य, राकेश पासवान, सुंदर सविता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने की और संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने किया।

About NW-Editor

Check Also

ठाकुर जी विराजमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने की मांग

– 11 अगस्त तक का प्रशासन को दिया अल्टीमेटम – डीएम से वार्ता करते समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *