Breaking News

बसपा की बैठक में संगठन मजबूती व सेक्टर बूथ की समीक्षा

 

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक लोधीगंज स्थित एक लॉज में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली, पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर, मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश जाटव, आकाश राव, जगन्नाथ पाल, अतुल कुमार, रामराज सरोज, पंकज कुमार गौतम, राजेंद्र दिवाकर ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी सिद्धार्थ, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, कौशांबी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, फतेहपुर जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी मौजूद रहे। वही सेक्टरबूथ की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि ने साफ तौर पर कह दिया की जिन लोगों को दायित्व दिया जा रहा है उनको कार्य करना होगा और जो कार्य नहीं कर रहे हैं उनको पद मुक्त कर दिया जाए। यह बात उन्होंने तब कहीं जब कई जिम्मेदार पद पर काबिज लोग बैठक में नहीं आए थे। इस दौरान 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव के बाबत अभी से सभी को जुट जाने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, जिला प्रभारी संदीप जडेजा, विवेक माधुरै, मो0 आसिफ, संतोष कुमार, हरिपाल कुरील, सुनील गौतम, रमेश गौतम, मुन्ना लाल गौतम, सिपाही लाल यादव, रामनारायण निशाद, अशोक कुमार, संजय सचान, महेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *