Breaking News

Tuition के बहाने Teacher के पति ने किया दुराचार; बनाया छात्रा का न्यूड Video

 

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका प्रियंका के पति अभिषेक नागर ने दुष्कर्म किया। शिक्षिका और उसके पति ने छात्रा की वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी देकर उससे नकदी और जेवरात भी मंगाकर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से शिक्षिका प्रियंका और उसके पति अभिषेक नागर के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शिक्षिका की तलाश जारी है।

एएसपी अंतरिक्ष जैन के अनुसार बुधवार को पीड़िता छात्रा की मां ने ब्रह्मपुरी थाने पर केस पंजीकृत कराया। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शिक्षिका प्रियंका से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कुछ महीने पहले प्रियंका ने अपने पति अभिषेक नागर के साथ मिलकर छात्रा की बाथरूम में जाने पर फोटो ले ली तथा उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाकर छात्रा को डरा धमकाकर उससे घर में रखे कई लाख रुपये और जेवरात भी मंगवा लिए। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी अपना यहां मकान छोड़कर जागृति विहार में रहने लगे थे। पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई, तब इस मामले में केस दर्ज कराया गया।
पल्लवपुरम क्षेत्र में बुधवार रात चाचा ने पांच साल की भतीजी से शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।  बताया गया कि रात लगभग नौ बजे बच्चे बाहर खेल रहे थे, जबकि उनकी मां बाजार से सामान लेने गई थी। कमरे में पांच वर्षीय बच्ची सो रही थी। तभी आरोपी चाचा शराब के नशे में घर पहुंचा और बच्ची को अकेला सोता देख दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अन्य बच्चे घर में पहुंचे, तो आरोपी भाग गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

पति से झगड़कर निकली थी महिला, दरिंदों ने लिफ्ट के बहाने गाड़ी में रातभर किया गैंगरेप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक गैंगरेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *