Breaking News

गणेश-लक्ष्मी व मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी डिमांड

– दीवाली को लेकर शहर के साथ कस्बों में भी बन रहीं मूर्तियां
– कोलकाता के कारीगरों की बनाई मूर्तियां आ रहीं पसंद
– इलेक्ट्रानिक शॉप में खरीदारी करते लोग।
फतेहपुर। दीपोत्सव को लेकर घरों से लेकर दुकानों तक में तैयारियां तेज हैं। पूजन करने के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री के लिए दुकानदार दुकानों को सजा चुके हैं। इस बार कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाई गई मूर्तियों की डिमांड बढ़ने लगी है।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुकानदार मूर्तियों की बिक्री की तैयारियों में जुटे हैं। लखनऊ, कानपुर आदि जिलों से लाई जा रही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों में कोलकाता की मूर्तियों की मांग लोगों के द्वारा की जा रही है। एक दुकानदार ने बताया कि मूर्तियों के साथ ही डेकोरेशन का सामान भी बिक्री होता है। आर्टिफिशियल फूलों की झालर, रंगोली से लोग घरों को सजाते हैं। रविवार से बाजार में और चहल पहल बढ़ने की उम्मीद है।
मिट्टी की गृहस्थी में चूल्हा, बेलन व चौकी
शहर के बाजारों में मिट्टी की मूर्तियों व बर्तनों की दुकानें लगी हैं। मिट्टी के अलावा अन्य सामग्री से बनी मूर्तियों की भी भरमार है। दुकानों पर सिंहासन पर बैठे गणेश लक्ष्मी और गृहस्थी का सामान में चूल्हा, बेलन, चौकी, कढ़ाई, चम्मच, बटोई भी शामिल हैं। धनतेरस पर भी बाजार में गणेश-लक्ष्मी समेत गृहस्थी के सामान खरीदारी होती है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी
ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने दुकानों को झालरों व अन्य सामानों से सजा दिया है। लक्ष्मी, गणेश वाले चांदी के सिक्कों की खरीदारी धनतेरस पर खूब होती है। खील, खिलौना, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती आदि जरूरत की चींजे बाजार में उपलब्ध होने लगी हैं। बर्तन दुकानदारों ने भी धनतेरस को लेकर अपना स्टॉक फुल कर लिया है। दो पहिया वाहनों के शोरूमों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग मन पसंद कलर की बाइक बुक करा रहे हैं। इस बार की दीवाली पर बाजार में खूब हलचल दिख रही है। महिलाओं ने घरों से निकल कर दीवाली की खरीदारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि बाजार में अभी मन मुताबिक चींजे मिल रही है।

About SaniyaFTP

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *