Breaking News

बर्तन व्यापारी की उन्नाव सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

– परिजनों में मचा हड़कंप रो-रोकर बेहाल
मृतक बर्तन व्यापारी की फाइल फोटो।
बिंदकी, फतेहपुर। कस्बे के रहने वाले बर्तन व्यापारी की उन्नाव जनपद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसी चार पहिया वाहन में सवार पांच लोग घायल भी हो गए। चार पहिया में सवार सभी लोग उन्नाव जनपद के बीघापुर रिश्तेदारी में एक नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर बिंदकी आ रहे थे। मृतक का शव घर आने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। सभी लोग दुर्घटना में दुख जाता रहे थे।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी सुनील गुप्ता 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल गुप्ता की उन्नाव जनपद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उन्हीं के साथ चार पहिया वाहन में सवार चालक समेत पांच लोग घायल भी हो गए। मृतक सुनील गुप्ता का शव शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे उनके घर पैगंबरपुर मोहल्ले पहुंचा। शव देखकर परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सभी लोग दुर्घटना में दुख जता रहे थे। बताया जाता है कि सुनील गुप्ता कई लोगों के साथ गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में उन्नाव जनपद के बीघापुर कस्बा गृह प्रवेश कार्यक्रम में चार पहिया से गए थे। गुरुवार की देर रात को कार्यक्रम समाप्त करने के बाद सभी लोग चार पहिया वाहन से वापस आ रहे थे। तभी उन्नाव जनपद के बारा सगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवरतनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके चलते चार पहिया वाहन में सवार सुनील गुप्ता 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल, राधा देवी 35 वर्ष पत्नी गोरे, गोरे 40 वर्ष, पूनम देवी 35 वर्ष पत्नी सुनील, नेहा 10 वर्ष पुत्री गोरे तथा चालक दीपक सभी निवासी कस्बा बिंदकी घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल सुनील गुप्ता को दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर जनपद उन्नाव में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया। जिला अस्पताल उन्नाव ले जाते समय सुनील गुप्ता की रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक सुनील गुप्ता बर्तन व्यापारी थे और उनकी बर्तन की दुकान बांदा जनपद के चिल्ला कस्बे में है। दुर्घटना में चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

About NW-Editor

Check Also

60 बुजुर्गों का दल बागेश्वर धाम यात्रा रवाना

– युवा श्रवण कुमार बन करा रहे निर्धन बुजुर्गों को तीर्थयात्राएं – बागेश्वर धाम यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *