Breaking News

24 घंटे से किशोर लापता, पुलिस को दी सूचना

24 घंटे से किशोर लापता, पुलिस को दी सूचना

लापता किशोर।

बिंदकी, फतेहपुर। कक्षा आठ में पढ़ने वाला 14 वर्षीय किशोर 24 घंटे से अधिक समय से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी मां ज्वाला देवी मंदिर के पास के निवासी राजकुमार गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस गुप्ता उर्फ देवेंद्र गुप्ता 14 वर्ष गुरुवार की देर शाम लगभग 6.30 बजे अचानक मोहल्ले से लापता हो गया। जिसका शुक्रवार को दिन में 6.30 बजे तक यानी लगभग 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला। इस मामले में लापता किशोर के पिता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि काफी खोजबीन की गई है लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं चल पा रहा है उन्होंने बताया कि उनका पुत्र बिंदकी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र है। बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लापता किशोर के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रेलवे लाइन पर मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *