बांदा।कांग्रेसियों ने राज्यपाल लखनऊ को भेजे गए ज्ञापन में बताया है कि उÛप्रÛ सरकाीर द्वारा अमा आदमी की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं को उठाती है। तो कांग्रेसजनों को कुचलने का कुचक्र चलाया जाता है। कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा कुचलाया जा रहा है। पूरे उÛप्रÛ में जन समस्याओं का अम्बार है। सिर्फ डींग हाकी जा रही है। दिनंाक- 10 जुलाई, 2025 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माÛ अजय राय जी की अगुवाई में शहर कांग्रेस वाराणसी अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने जब जनसमस्याओं को उठाते हुये प्रदर्शन किया और भाजपा की कथनी करनी अलग-अलग बताया गया तो प्रदेश अध्यक्ष मान्नीय राय साहब एवं शहर अध्यक्ष वाराणसी सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जिनकी संख्या लगभग 10 है, के विरुद्ध झूँठी कहानी गढ़कर एफÛआईÛआरÛ दर्ज करा दी गई है। जन समस्याओं को उठाने पर योगी सरकार तैस मे ंआ जाती है। आपा खो देती है और आवाज उठाने वालों को रौंद देने का निर्देश दे दिया जाता है। यह तानाशाही है। लोकतंत्र को जिन्दा रहना चाहिये, किन्तु यह नहीं जिन्दा रहने दे रहे हैं। यह हुकूमत का अत्याचार अन्याय बन्द कर दीजिये। आप इसके लिए सक्षम हैं। आप कानून के रखवाले हैं। आप कानून के हो रहे दुरूपयोग को रोकिये। कांग्रेस नेताओं को पुलिस के दमन चक्र से बचाइए। हमारी मांग है, कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष माÛ राय साहब एवं वाराणसी शहर अध्यक्ष सहित सभी 10 कांग्रेस जनों के विरुद्ध दर्ज एफÛआईÛआरÛ को वापस लिए जाने हेतु आदेश देने की कृपा करें।
सादर
निवेदक
1. अफशाना शाह, शहर अध्यक्ष, बाँदा
2. गयादीन अनुरागी जी पूर्व विधायक राठ शहर कोर्डिनेटर, बाँदा 3. राजबहादुर गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष शहर कोर्डिनेटर, बाँदा
4. कोषाध्यक्ष- अशोकवर्धन कर्ण 5. राजकुमारी कर्ण एडÛ6. पवन देवी कोरी पीÛसीÛसीÛ सदस्य 7. गेंदालाल प्रजापति 8. धीरेन्द्र पाण्डेय 9. शब्बीर खान जुगनू 10. जहाँगीर खान 11. लवकुश निषाद 12. अशोक सिंह चौहान 13. रफत खान 14. आरिफ खान 15. आरिफ निजामी 16. सुखदेव गाँधी 17. डॉÛ केÛपीÛ सेन
18. शाकिर मंसूरी 19. लाल मंसूरी 20. शब्बीर सौदागर एवं सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे।