संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
मुंब्रा:दिनांक : 04 सितंबर 2025 |को मुंब्रा पुलिस ने घरफोड़ चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 तोले सोने के गहने और ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब ₹24.42 लाख बताई जा रही है।
मामला क्या है? 15 अगस्त 2025 को श्रीमती हिना सज्जाद अली सुर्वे (46 वर्ष) अपने मायके गई थीं। उसी दौरान अज्ञात आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर उनके घर से सोने के गहने और नकद चोरी कर लिया। इस संबंध में 31 अगस्त को मुंब्रा पुलिस स्टेशन में अपराध क्र. 1441/2025 दर्ज किया गया। जांच और कार्रवाई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सपोनि विनायक माने को सौंपी गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ताले या खिड़की में तोड़फोड़ नहीं हुई थी, जिससे पुलिस का संदेह किसी करीबी रिश्तेदार पर गया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नवी मुंबई के तळोजा निवासी सानिया सारीक बेग (29 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसके पास से पूरा चोरी गया माल बरामद हुआ।
बरामद माल में शामिल
सोने का मंगलसूत्र (5 तोले, ₹3.50 लाख)
सोने के दो नेकलेस (6 तोले, ₹4.20 लाख)
सोने के झुमके (2.5 तोले, ₹1.75 लाख)
दो सोने की चूड़ियाँ (3 तोले, ₹2.10 लाख)
अन्य गहनों समेत कुल 35 तोले सोना और ₹20,000 नकद पुलिस की सराहनीय कार्रवाई सिर्फ 8 घंटे के भीतर अपराध का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली मुंब्रा पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। मुंब्रा पुलिस की इस कामयाबी से सराहना हो रही है।