Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ललौली इकाई गठित

– मो0 जुबैर खान अध्यक्ष व निजाम मोहम्मद बने महामंत्री
–  व्यापार मंडल की नवगठित ललौली इकाई।
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को निरंतर गति देने के उद्देश्य से कस्बा ललौली में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी के साथ संजय गुप्ता, मो0 आसिफ एडवोकेट, संजय जौहरी, राजू आर्य, मो0 सलमान, मो0 इरशाद, रज्जन गुप्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारियों को बताया कि सभी व्यापारीगण विदेशी समान का बहिष्कार करें और स्वदेशी को अपनाएं। अब अमेरिका की बादशाहत नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे वोकल फॉर लोकल को मजबूती देना है। स्वदेशी पर ज्यादा से ज्यादा अपनाने पर भी जोर दिया। ललौली व्यापार मंडल में मो0 जुबैर खान अध्यक्ष, निजाम मोहम्मद महामंत्री, विष्णु कुमार, पप्पू, मुबारक और अली अहमद को संरक्षक बनाया। सुनील सेठ, महबूब अंसारी, हुजैफा खां, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कपूर, शाहरुख, साजिद, फहीम उद्दीन, अब्दुल सत्तार को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। रामदास गुप्ता, सिराज, अमित, शफीक, पंकज गुप्ता, मो हुसैन, वसीम वारसी, अजय गुप्ता, मो हसीन को सदस्य पद पर मनोनीत किया।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *