घर मे आराम कर रही कोशोरी को जहरीले कीड़े ने काटा, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव में किशोरी अपने घर में आराम कर रही थी। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव निवासी गिरधारी लाल की 16 वर्षीय पुत्री अपने घर में लेटी आराम कर रही थी। तभी वहां उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको फूँक झाड़ के लिए लेकर गए। फायदा न होने पर इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस की ईएमटी समीक्षा और पायलेट महेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

परिषद ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का किया स्वागत

– वैश्य समाज के उपवर्गों को एकजुट कर समाज को करें मजबूत: चारु –  राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *