Breaking News

”फिलीपींस में भूकंप: चर्चों के गुंबद गिरे, मकान ढहे, 60 की मौत, 150 से ज्यादा घायल, कई लोग मलबे में दबे”

फिलीपींस के सेबू प्रांत में मंगलवार रात को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से 60 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 150 घायल है। रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक कई लोगों को मलबे से निकाला गया है।

रेस्क्यू टीमें मंगलवार रात से ही बचाव अभियान चला रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने पहले इसे 7.0 तीव्रता का बताया था, लेकिन बाद में कम करके 6.9 कर दिया।

भूकंप का केंद्र सेबू आइलैंड के बोगो शहर के पास था। इस शहर की आबादी 90 हजार है। पहले झटके के बाद इलाके में 5 या उससे अधिक तीव्रता के चार और झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप से फिलीपींस में एक चर्च बुरी तरह धराशायी हो गई।
                       भूकंप से फिलीपींस में एक चर्च बुरी तरह धराशायी हो गई।
भूकंप में फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट की दो मंजिला बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। इस बिल्डिंग की दीवारें टूट गईं, जिससे वह एक तरफ झुक गई।
भूकंप में फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट की दो मंजिला बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। इस बिल्डिंग की दीवारें टूट गईं, जिससे वह एक तरफ झुक गई।

                                           राहत और बचाव कार्य

राहतकर्मियों ने भूकंप में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया।
    राहतकर्मियों ने भूकंप में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में पर्याप्त जगह नहीं होने से कई घायलों का बाहर ही इलाज करना पड़ा।
अस्पताल में पर्याप्त जगह नहीं होने से कई घायलों का बाहर ही इलाज करना पड़ा।
भूकंप के बाद बोगो शहर में सेबू प्रांतीय अस्पताल के बाहर मरीज इंतजार करते हुए।
भूकंप के बाद बोगो शहर में सेबू प्रांतीय अस्पताल के बाहर मरीज इंतजार करते हुए।

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद है, ऐसे में यहां भूकंप आना आम बात है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कई कॉन्टिनेंटल के साथ ही ओशियनिक टेक्टोनिक प्लेट्स भी हैं।

ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है, सुनामी उठती है और ज्वालामुखी फटते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आते हैं।

यह क्षेत्र 40 हजार किलोमीटर में फैला है। दुनिया में जितने सक्रिय ज्वालामुखी हैं, उनमें से 75% इसी क्षेत्र में हैं।

जापान, रूस, फिलिपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, कनाडा, अमेरिका, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, पेरू, इक्वाडोर, चिली और बोलिविया रिंग ऑफ फायर के पास हैं।

6 महीनों में दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा भूकंप आए

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पिछले 6 महीनों ( मार्च से 13 सितंबर 2025) में दुनियाभर में करीब 1 लाख 10 हजार भूकंप दर्ज किए गए।

About SaniyaFTP

Check Also

“डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम: चीन पर 100% टैरिफ, दिया कड़े संदेश”

  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन पर टैरिफ बम फोड़ दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *