Breaking News

दक्षिण अफ्रीका में बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसा: 42 मौतें, दर्जनों घायल — राहत और बचाव जारी

 

दक्षिण अफ्रीका के उत्तर में एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। दुर्घटना राजधानी प्रिटोरिया से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में लुई ट्रिचर्ड शहर के पास N1 राजमार्ग पर हुई है।

 

 

सड़क यातायात प्रबंधन निगम के प्रवक्ता साइमन जवाने ने दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने 42 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। प्रांतीय सरकार ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस एक खड़े पर्वतीय दर्रे के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।

About SaniyaFTP

Check Also

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमला, 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान ने नागरिकों की मौत बताकर जवाब की चेतावनी दी

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *