Breaking News

”माँ के हाथों मौत:अपने ही 4 बच्चों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौके पर मौत, जानें क्या है पूरा मामला”

 

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन, अब टेक्सास राज्य से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही 4 बच्चों पर गोली चला दी। गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया महिला पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

2 बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

ब्रेजोरिया काउंटी के शेरिफ बो स्टालमैन ने पत्रकारों को बताया कि 31 साल की महिला पर हत्या और घातक हथियार से गंभीर हमले के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्टालमैन ने कहा कि 4 बच्चों में से 2 की उम्र 13 और 4 साल थी, जो गोली लगने से मारे गए है। अन्य बच्चों की उम्र 8 और 9 साल है, जिन्हें ह्यूस्टन क्षेत्र के एक अस्पताल में ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

गोली मारने के बाद महिला ने क्या किया?

स्टालमैन ने बताया कि गोली चलाने के बाद महिला ने अधिकारियों को सूचित करने के लिए कॉल किया था। अधिकारियों ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है। स्टालमैन ने कहा, “इस तरह की संवेदनहीन त्रासदी को समझना असंभव है लेकिन हम इन बच्चों को न्याय दिलाने के लिए वह सब करेंगे जो हम कर सकते हैं।”

महिला ने क्यों चलाई गोली? 

शेरिफ बो स्टालमैन ने बताया कि आरोपी महिला ह्यूस्टन के उत्तर में स्थित मोंटगोमरी काउंटी की निवासी है। यह घटना एंगलटन में हुई, जो लगभग 19,500 की आबादी वाला एक शहर है। यह ह्यूस्टन से लगभग 45 मील (70 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है। फिलहाल, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि मां ने अपने ही बच्चों पर गोली क्यों चलाई थी।

ये है अमेरिका का हाल

बता दें कि, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गन कल्चर की वजह से गई है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

ट्रंप ने शहबाज शरीफ के सामने की भारत की तारीफ, कहा नरेंद्र मोदी अच्छे नेता—पाकिस्तानी पीएम खिसियाए, सोशल मीडिया पर ट्रोल

काहिरा: मिस्र में सोमवार को गाजा शांति शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *